हुक्काबार पर शिकंजा, चार कर्मचारी गिरफ्तार, कैफे संचालक नामजद

600 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है

हुक्काबार पर शिकंजा, चार कर्मचारी गिरफ्तार, कैफे संचालक नामजद

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि इलाके में क्लब, डिस्को, बार, नाईट क्लब, हुक्का बार की गतिविधियां बढ़ी हैं, जहां अनैक बार अवैध रूप से हुक्का एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई है

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध हुक्का बार वाइन कैफे पर कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार कर कैफे संचालक को नामजद किया है। टीम ने मौके से नौ हुक्के, नौ चिलम, नौ पाइल और दो डिब्बा हुक्का फ्लेवर जब्त किए हैं। पुलिस ने कोटपा एक्ट में तीन व्यक्तियों का चालान कर 600 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि इलाके में क्लब, डिस्को, बार, नाईट क्लब, हुक्का बार की गतिविधियां बढ़ी हैं, जहां अनैक बार अवैध रूप से हुक्का एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई है, जिससे युवाओं में नशा की प्रवृति बढ़ रही है।

इस सूचना पर टीम ने आरोपित प्रकाश सिंह चौहान (21) निवासी भीम राजसमंद, हरगोविन्द सिंह भोज (20) निवासी हिंडौन करौली, सचिनन्दन गोस्वामी (21) निवासी कोकुण्डा डांगियावास जोधपुर और प्रताप सिंह राजपूत (21) निवासी बिवाई बैजुपाड़ा दौसा को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी शिप्रापथ स्थित वाइन कैफे शिप्रापथ में कर्मचारी हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत
राइजिंग राजस्थान: मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से किया संवाद
Gold & Silver Price: सोना सौ रुपए सस्ता और चांदी स्थिर
पंजाब में हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ईरान के हमले का घातक होगा जवाब : गैलेंट 
ऑपरेशन कवचः जयपुर आरटीओ प्रथम का बड़ा अभियान, 38 वाहन सीज