पंजाब ग्रेनेड हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मॉड्यूल को पिछले छह महीनों में 4.5 लाख रुपए का वित्त पोषण मिला

पंजाब ग्रेनेड हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पंजाब में जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर काठगढ़ में हुए हैंड ग्रेनेड हमले को सुलझाने का दावा किया है

जालंधर। पंजाब में जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर काठगढ़ में हुए हैंड ग्रेनेड हमले को सुलझाने का दावा किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो नवंबर को पुलिस पोस्ट आसरों, काठगढ़ थाने में रिपोर्ट की गई हैंड ग्रेनेड हमले की घटना को सफलतापूर्वक सुलझाया लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरन सिंह, और हरजोत सिंह के तौर पर हुई है।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) मॉड्यूल के सदस्य हैं। जिन्हें जर्मनी, ब्रिकेट और अन्य देशों में स्थित हैंडलर नियंत्रित करते हैं और उन्हें पुलिस प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। इस मॉड्यूल को पिछले छह महीनों में 4.5 लाख रुपए का वित्त पोषण मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ग्रेनेड 28 नवंबर को जी.टी. रोड जालंधर से एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से बरामद किया गया था। जिसे एक व्यक्ति द्वारा दो दिसंबर को एसबीएस नगर में पुलिस चौकी आसरों में फेंका गया था। आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 6 कारतूस बरामद हुए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय