मणिपुर में जनता ने पुलिस को सौंपी युद्ध सामग्री : 42 हथियार जब्त, 15 एकड़ में फैली अफीम की फसल भी की नष्ट

अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया

मणिपुर में जनता ने पुलिस को सौंपी युद्ध सामग्री : 42 हथियार जब्त, 15 एकड़ में फैली अफीम की फसल भी की नष्ट

सुरक्षा बलों (एसएफ) और वन प्रभाग, तेंगनौपाल के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) उपस्थिति में खुदेई लाइफाम की पहाड़ी श्रृंखलाओं में अवैध अफीम को नष्ट किया।

इंफाल। मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान जनता ने स्वेच्छा से इंफाल पश्चिम, चुराचांदपुर, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग जिला पुलिस के समक्ष कुल 42 विभिन्न प्रकार के हथियार, विभिन्न गोला-बारूद, युद्ध सामग्री और अन्य वस्तुएं सौंप दीं। पुलिस ने कहा कि हथियारों में 303 राइफल, डीबीबीएल, एसबीबीएल, ग्रेनेड, 32 पिस्तौल (देशी), पोम्पी बंदूक, वॉकी टॉकी, इंसास राइफल मैगजीन, 7.62 मिमी घातक राइफल शामिल हैं। इसके अलावा, इम्फाल पश्चिम जिले के लमशांग-पीएस के तहत सैरेमखुल क्षेत्र से एक 5.56 मिमी इंसास एलएमजी, एक मैगजीन के साथ 5.56 मिमी गोला-बारूद के 20 राउंड, एक एके -56 राइफल और अन्य बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों (एसएफ) और वन प्रभाग, तेंगनौपाल के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) उपस्थिति में खुदेई लाइफाम की पहाड़ी श्रृंखलाओं में अवैध अफीम को नष्ट किया। साथ ही तेंगनौपाल पुलिस थाना क्षेत्र में फैले 15 एकड़ में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को भी नष्ट किया गया। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले की पहाड़ियां में स्थित दो अवैध बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया। मणिपुर पर्वत श्रृंखला के कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों के समीपवर्ती क्षेत्रों में तीन अन्य अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया।

 

Tags: weapons

Post Comment

Comment List

Latest News

मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
झारखंड के नन्हे तैराक इशांक ने मात्र 7 साल की उम्र में पाल्क स्ट्रेट तैरकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने...
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक