जम्मू कश्मीर एसआईए ने जैश के धमकी वाले पोस्टरों की जांच में दो जगहों पर की छापेमारी , कई अहम दस्तावेज जब्त

SIA की बड़ी कार्रवाई 

जम्मू कश्मीर एसआईए ने जैश के धमकी वाले पोस्टरों की जांच में दो जगहों पर की छापेमारी , कई अहम दस्तावेज जब्त

जम्मू-कश्मीर पुलिस की SIA ने श्रीनगर और गंदेरबल में छापेमारी की है। यह कार्रवाई नौगाम में मिले जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों की जांच से जुड़ी है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को दो जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी श्रीनगर के नौगाम इलाके में अक्टूबर में सामने आए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के धमकी भरे पोस्टरों के सिलसिले में की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल अंसार गजवतुल हिंद (एजीएच) का भंडाफोड़ किया और माना जाता है कि यह लाल किला विस्फोट में शामिल था।

लाल किला विस्फोट मामले की जांच से संकेत मिला कि इस घटना को उसी अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय मॉड्यूल ने अंजाम दिया था। अधिकारियों ने बताया कि एसआईए, जिसने हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जैश पोस्टर मामले की जांच अपने हाथ में ली है, श्रीनगर और गंदेरबल जिलों में छापेमारी कर रही है।

श्रीनगर में, तुफैल नियाज के आवास पर छापेमारी की गई, जिसे एसआईए ने गिरफ्तार किया था और उस पर अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक आरोपी डॉक्टर के लॉकर से बरामद हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले की जांच शुरू करने के बाद एसआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया नियाज पहला व्यक्ति था।

चल रही जांच के अंतर्गत गंदेरबल में भी छापेमारी की जा रही है। इस हफ़्ते की शुरुआत में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लाल किला विस्फोट की जांच के तहत कश्मीर में आठ जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी।

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित