मानवता के खिलाफ अपराध का मामला : फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जारी किया था वारंट

हत्याओं पर जवाबदेही से बचने के उद्देश्य से उठाया गया था

मानवता के खिलाफ अपराध का मामला : फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जारी किया था वारंट

फिलीपींस सरकार ने यह जानकारी दी। इस मामले में डुटेर्टे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

मनीला। मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के आदेश के बाद फिलीपींस की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। फिलीपींस सरकार ने यह जानकारी दी। इस मामले में डुटेर्टे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

फिलीपींस राष्ट्रपति ने जारी किया बयान
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि डुटेर्टे को हांगकांग से आने के बाद गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश पर हिरासत में लिया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति की कार्रवाई के तहत हुई बड़े पैमाने पर हत्याओं की जांच कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने एक नवंबर, 2011 से 16 मार्च, 2019 तक डुटेर्टे के कार्यकाल में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के तहत की हत्याओं की जांच शुरू की। घटना के वक्त वह दक्षिणी शहर दावो के मेयर थे। इसे मानवता के खिलाफ संभावित अपराध माना गया। डुटेर्टे ने 2019 में रोम अधिनियम से फिलीपींस को अलग कर लिया। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम हत्याओं पर जवाबदेही से बचने के उद्देश्य से उठाया गया था।

फिलीपींस में जबरदस्त राजनीतिक तनाव
वर्ष 2022 में डुटेर्टे के उत्तराधिकारी बने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का पूर्व राष्ट्रपति के साथ तीखा राजनीतिक विवाद रहा। मार्कोस ने वैश्विक न्यायालय में फिर से शामिल नहीं होने का फैसला किया है। हालांकि मार्कोस प्रशासन ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय अंतरराष्ट्रीय पुलिस से तथाकथित रेड नोटिस के माध्यम से डुटेर्टे को हिरासत में लेने के लिए कहता है, तो वह सहयोग करेंगे।

 

Read More 18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान