मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली 3 महिलाओं समेत 13 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

बरामद अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपए है

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली 3 महिलाओं समेत 13 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

महेश नगर में भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी की एमडी बरामद की है। बरामद अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपए है।  

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर थाना महेश नगर, करधनी, जयसिंहपुरा खोर, ट्रांसपोर्ट नगर, श्याम नगर, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर, मुहाना, प्रताप नगर एवं रामनगरिया में कार्रवाई की है। टीमों ने विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज करवाकर तीन महिला सहित 12 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला फरार हो गई। आरोपित के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 187 ग्राम, स्मैक 83.26 ग्राम, गांजा एक किलो 504 ग्राम, अवैध शराब के 139 पव्वे एवं 16 बोतल बीयर एवं बिक्री की राशि 24920 रुपए बरामद किए हैं। महेश नगर में भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी की एमडी बरामद की है। बरामद अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपए है।  

एडिशनल कमिश्नर क्राइम कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ महेश नगर, करधनी, श्याम नगर, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर, मुहाना, प्रताप नगर एवं रामनगरिया की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 11 प्रकरण दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपित राकेश बंसल मानसरोवर, विजय सिंह अशोक नगर, विक्की बजाज नगर, साहिल मालावत कोटपुतली बहरोड, सलमान मुरलीपुरा हाल निवारू रोड करधनी, प्रेरणा श्याम नगर, नगीना प्रताप नगर, राहुल सोलंकी जोधपुर हाल शिवदासपुरा, राधा राधा सांसी सांगानेर सदर, पारस जैन रामनगरिया लक्ष्मण मुहाना का रहने वाला है। फरार महिला कमली सांसी श्याम नगर की रहने वाली है।  

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन