बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स की दिल्ली पर रोमांचक जीत

पंत ने 24 गेंद पर बनाए 44 रन

बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स की दिल्ली पर रोमांचक जीत

कृष्णा ने 19 वां ओवर मेडन डाला

मुम्बई। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (116) के लगातार दूसरे शतक से राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को यहां   आईपीएल 2022 के 34 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 15 रन की रोमांचक जीत दर्ज की।  राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली की चुनौती को आठ विकेट पर 207 रन पर रोक दिया।

पंत ने 24 गेंद पर बनाए 44 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने 4.3 ओवर में दिल्ली को 43 रन की बढ़िया शुरुआत दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने वार्नर  को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। वार्नर ने 14 गेंदों पर 28 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सरफराज खान एक रन  बना कर आउट हो गए। सरफराज का शिकार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किया।  पृथ्वी शॉ 27 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर अश्विन का दूसरा शिकार बने। कप्तान रिषभ  पंत 24 गेंदों में 44 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर देवदत्त पडिकल को कैच थमा बैठे। अक्षर पटेल एक रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हुए। शार्दुल ठाकुर 10 रन बनाकर दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए। इन विकेटों के गिरने के बीच ललित यादव दूसरे छोर पर रन बनाते रहे।

कृष्णा ने 19 वां ओवर मेडन डाला
रोवमन पॉवेल  ने आने के साथ दो छक्के मारे। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन की जरूरत थी। कृष्णा ने ललित यादव को 19वें ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी। ललित ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाये। कृष्णा ने 19वां ओवर मैडन डाला और ललित का विकेट भी झटका।  पॉवेल ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर सीधा छक्का मारा। पॉवेल ने ओबेद मेकॉय की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी  गेंद भी छक्के के लिए दर्शकों के बीच पहुंच चुकी थी। तीसरी गेंद नो बॉल है या नहीं इसे लेकर विवाद हुआ। कप्तान पंत तो दोनों बल्लेबाजों को बाहर बुलाने का इशारा करने लगे।  लेकिन इससे पॉवेल  की लय टूट गयी। पॉवेल फिर छक्का नहीं मार पाए और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। पॉवेल ने 15 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 36 रन बनाये।

पांचवी जीत से राजस्थान टॉप पर
राजस्थान की टीम सात मैचों में पांचवीं जीत और 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ दिल्ली को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

स्कोर बोर्ड:
राजस्थान रॉयल्स :   रन गेंद 4 6
बटलर को. वार्नर बो. मुस्तफिजुर  116 65 9 9
पडिकल पगबाधा बो. खलील   54 35 7 2
सैमसन अविजित  46 19 5 3
हेत्मायर अविजित    1    1    0    0 1 1 0 0
अतिरिक्त :     5
कुल : 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रन।
विकेट पतन : 1-155 (पडिकल), 2-202 (बटलर).
गेंदबाजी : खलील 4-0-47-1, ठाकुर 3-1-29-0, ललित 4-0-41-0, मुस्तफिजुर 4-0-43-1, कुलदीप 3-0-40-0, अक्षर 2-0-21-0.
स्कोर बोर्ड:
दिल्ली कैपिटल्स :    रन    गेंद    4   6
पृथ्वी को. बोल्ट बो. अश्विन    37 25 5 1
वार्नर को. सैमसन बो. प्रसिद्ध   28 14 5 1
सरफराज को. प्रसिद्ध बो. अश्विन   1 3 0 0
पंत को. पडिकल प्रसिद्ध   44 24 4 2
ललित को. सैमसन बो. प्रसिद्ध    37 24 3 2
अक्षर बो. चहल   1 4 0 0
ठाकुर रन आउट    10    7    0    1 10 7 0 1
पॉवेल को. सैमसन बो. मैकॉय    36    15    0    5 36 15 0 5
कुलदीप अविजित    0    3    0    0 0 3 0 0
अतिरिक्त :     13
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन।
विकेट पतन : 1-43 (वार्नर), 2-48 (सरफराज), 3-99 (पृथ्वी), 4-124 (पंत), 5-127 (अक्षर), 6-157 (ठाकुर), 7-187 (ललित), 8-207 (पॉवेल).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-47-0, प्रसिद्ध 4-1-22-3, मैकॉय 3-0-52-1, अश्विन 4-0-32-2, चहल 4-0-28-1, पराग 1-0-22-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

 

Read More सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक रन रेट
राजस्थान रॉयल्स    7 5 2 10 +0.432
गुजरात टाइटंस    6 5 1 10 +0.395
आरसीबी      7 5 2 10 +0.251
लखनऊ जायंट्स    7 4 3 8 +0.124
हैदराबाद    6 4 2 8 -0.077
दिल्ली कैपिटल्स    7 3 4 6 +0.715
केकेआर    7 3 4 6 +0.160
पंजाब किंग्स   7 3 4 6 -0.562
सीएसके    7 2 5 4 -0.534
मुंबई इंडियंस    7 0 7 0 -0.892








 

Read More सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें