राशिद ने अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगा गुजरात को दिलाई जीत

अभिषेक-मरक्रम ने बनाए अर्द्धशतक

राशिद ने अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगा गुजरात को दिलाई जीत

सनराइजर्स हैदराबाद करीबी मैच में पांच विकेट से हारा

मुम्बई। अफगानिस्तान के राशिद खान के चार छक्कों से सजे 31 रन और राहुल तेवतिया के नाबाद 40 रन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से पराजित कर दिया।  


अभिषेक-मरक्रम ने बनाए अर्द्धशतक
हैदराबाद ने ओपनर अभिषेक शर्मा (65) और एडन मारक्रम  (56) के शानदार अर्धशतकों तथा शशांक सिंह की नाबाद 25 रन की पारी से छह विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन गुजरात ने विकेट गंवाने के बावजूद आखिरी ओवर में चार छक्कों के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर आठ मैचों में सातवीं जीत हासिल की और प्लेऑफ के करीब पहुंच गया। हैदराबाद बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर पाया और उसे आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

साहा ने 38 गेंदों में ठोके 68 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 38 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 22 रन की पारी खेली जबकि राहुल तेवतिया ने गुजरात को मुकाबले में बनाये रखने का भरपूर प्रयास किया और आखिरी तीन गेंदों में उसे नौ रन की जरूरत थी। तेवतिया ने पारी के आखिरी ओवर में पहली और राशिद ने तीसरी गेंद पर छक्के जड़ दिए। राशिद ने पारी की पांचवीं गेंद पर भी छक्का मारा। राशिद ने आखिरी गेंद पर भी छक्का उड़ा कर जीत गुजरात की झोली में डाल दी।  गुजरात ने पांच विकेट से रोमांचक मुकाबला जीत लिया।

सीजन में पहली बार जब गुजरात और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ
 इस सीजन में पहली बार जब गुजरात और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने गुजरात को विजय रथ से उतार दिया था। इसके बाद हैदराबाद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। लगातार पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर हैदराबाद एक बार फिर गुजरात के खिलाफ भिड़ने पहुंची थी। लेकिन इस बार गुजरात ने हैदराबाद के जीत के कारवां को समाप्त कर दिया। आखिरी ओवर में चार छक्कों के दम पर राशिद(तीन छक्के) ने मैच का पासा पलट दिया। अब गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है।

तेवतिया-राशिद ने 4 ओवर में जोड़े 59 रन
तेवतिया और राशिद ने आखिरी चार ओवर में 59 रन ठोक  डाले और गुजरात को असंभव लग रही जीत दिला दी।  इससे पहले गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और 44 रन तक हैदराबाद के दो विकेट गिरा दिए। कप्तान केन विलियम्सन पांच और राहुल त्रिपाठी 16 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंदों पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक और मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की शानदार साझेदारी की।अभिषेक ने 42 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये।

जबकि मारक्रम ने 40 गेंदों पर 56 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। शशांक ने बनाए नाबाद 25 रन
शशांक ने मात्र  14 गेंदों पर नाबाद 25 रन में एक चौका और तीन छक्के मारे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद के स्कोर में 14 वाइड रनों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। गुजरात की तरफ से शमी ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद :     रन गेंद 4 6
अभिषेक बो. जोसफ    65 42 6 3
विलियम्सन बो. शमी    5 8 1 0
त्रिपाठी पगबाधा बो. शमी    16 10 2 1
मारक्रम को. मिलर बो. दयाल    56 40 2 3
पूरन को. गिल बो. शमी   3 5 0 0
सुन्दर रन आउट   3 4 0 0
शसांक अविजित   25 6 1 3
येनसन अविजित    8    5    0    1 8 5 0 1
अतिरिक्त :     14
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन।
विकेट पतन : 1-26 (विलियम्सन), 2-44 (त्रिपाठी), 3-140 (अभिषेक), 4-147 (पूरन), 5-161 (मारक्रम), 6-162 (सुन्दर).
गेंदबाजी : शमी 4-0-39-3, दयाल 4-0-24-1, जोसफ 4-0-35-1, राशिद 4-0-45-0, फर्ग्यूसन 4-0-52-0.
स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :    रन गेंद 4 6
साहा बो. उमरान   68 38 11 1
गिल बो. उमरान   22 24 1 1
हार्दिक को. येनसन बो. उमरान   10 6 2 0
मिलर बो. उमरान    17 19 1 0
तेवतिया अविजित   40 21 4 2
अभिनव बो. उमरान   0 1 0 0
राशिद अविजित   31 11 0 4
अतिरिक्त :     11
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन।

विकेट पतन : 1-69 (गिल), 2-85 (हार्दिक), 3-122 (साहा), 4-139 (डेविड), 5-140 (अभिनव).

गेंदबाजी : भुवनेश्वन 4-0-33-0, येनसन 4-0-63-0, नटराजन 4-0-43-0, सुन्दर 4-0-34-0, उमरान 4-0-25-5.
प्लेयर ऑफ द मैच : उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)
IPL कप  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     8 7 1 14 +0.371
राजस्थान रॉयल्स     8 6 2 12 +0.561
हैदराबाद    8 5 3 10 +0.600
लखनऊ जायंट्स   8 5 3 10 +0.334
आरसीबी   9 5 4 10 -0.572
पंजाब किंग्स    8 4 4 8 -0.419
दिल्ली कैपिटल्स  7 3 4 6 +0.715
केकेआर    8 3 5 6 +0.080
सीएसके   8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस  8 0 8 0 -1.000





Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
यह हमारा एजेंडा नहीं है। हकीकत तो यह है कि 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर खत्म...
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप