डकैती : पांच बदमाशों ने ज्वेलर को मारी गोली, मौत

भाई मधुसूदन की हालत गंभीर, लूटी गई ज्वेलरी का नहीं हुआ खुलासा

डकैती : पांच बदमाशों ने ज्वेलर को मारी गोली, मौत

पुलिस ने बताया कि घटना कमलेश ज्वेलर्स पर हुई। पांच बदमाश एक कार में सवार होकर शोरूम पर आए और शोरूम में घुस गए।

अलवर। खैरथल-तिजारा में ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ज्वेलर का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है।

मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना कमलेश ज्वेलर्स पर हुई। पांच बदमाश एक कार में सवार होकर शोरूम पर आए और शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही ज्वेलर जय सिंह, उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और ज्वेलरी लूटने लगे। ज्वेलरी लूटते देखकर तीनों ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए। गार्ड अजान सिंह और एक अन्य रामनरेश भी वहां आ गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली जयसिंह और मधुसूदन के लगी। वहीं मारपीट में वैभव समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौका देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। गंभीर घायल जयसिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मधुसूदन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

स्विफ्ट कार से आए थे बदमाश
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया। शोरूम पर पांच लोग सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी से आए थे। बदमाश गाड़ी से उतरते हैं। शोरूम के अंदर जाते हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है। एसपी ने बताया, बदमाश कितनी ज्वेलरी ले गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे
उन्होंने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक़ मिलना एक संवैधानिक दायित्व है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।...
उपचुनाव की तैयारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर और प्रभारी अग्रवाल पहुंचे विधानसभा क्षेत्र खींवसर
ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी पर लगाया निजता के हनन का आरोप
अक्टूबर में हो सकते हैं राजस्थान के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
समारोह में प्रतिनिधि इकाइयों के कार्यों से कराया अवगत
8 लाख वार्षिक आय में ओबीसी क्रीमीलेयर और 8 लाख में जनरल गरीब: राजेन्द्र सेन 
महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम