महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम

महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम

स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए गौतम ने कहा कि भजनलाल सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर अपना 40वां स्थापना दिवस मनाया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम और पर्यवेक्षक नूरी खान ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान और महिला कांग्रेस की वेबसाइट की लॉन्चिंग भी की। 

स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए गौतम ने कहा कि भजनलाल सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिला कांग्रेस सभी जिलों में भजनलाल सरकार के खिलाफ विरोध में सड़कों पर उतरेगी। पिछले एक साल में सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं करने के सवाल पर कहा कि जंहा जंहा महिला अपराध के मामले सामने आते हैं, वहां महिला कांग्रेस आंदोलन करती है। आगे भी हम भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। आज हमने सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग भी की है, जिससे प्रदेशभर में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाएंगे। इसके बाद कांग्रेस की रीति नीति को हर घर तक पहुंचाएंगे। महिला कांग्रेस की वेबसाइट भी लॉन्च की,जिससे एक क्लिक पर पूरे संगठन की जानकारी मिल सकेगी।

कांग्रेस उठाएगी महिलाओं की आवाज: नूरी खान
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नूरी खान ने महिला आरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। महिला आरक्षण बिल का यूपीए सरकार के समय का बताकर दावा किया कि मोदी केवल महिलाओं के आरक्षण के नाम पर छलावा कर रहे हैं।

पीसीसी में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नूरी खान ने कहा कि यूपीए सरकार में सोनिया गांधी महिला आरक्षण बिल लेकर आईं। मोदी ने बिल पास तो कर दिया लेकिन लागू नही करके महिलाओ के साथ छलावा किया है। देश प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन किया था, जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। राजस्थान में भजनलाल सरकार में बढ़ते महिला अपराध मामलों में हम सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। आगामी दिनों में हम और भी बड़े आंदोलन करेंगे।

Read More जलदाय विभाग में 57 इंजीनियरों को नए पदों पर दी पोस्टिंग  

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी