भजनलाल ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

कहा- यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

भजनलाल ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया और कर्मशील एवं दानशील बनने का संदेश दिया

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया और कर्मशील एवं दानशील बनने का संदेश दिया। भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील एवं दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्सव में लोक-कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी तथा अन्य अधिकारी एवं देशी-विदेशी पर्यटक और आम जन मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया एवं गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात की और उन्हें मकरसंक्राति पर्व की बधाई दी। भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उड़ाई एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

 पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था  पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
चुरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ...
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं