अपने नापाक मंसूबों को खत्म करे पाकिस्तान, राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी

पाकिस्तान को अपने नापाक मंसूबों को खत्म करना होगा

अपने नापाक मंसूबों को खत्म करे पाकिस्तान, राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए उसे अपने नापाक मंसूबों को खत्म करने की चेतावनी दी।

जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए उसे अपने नापाक मंसूबों को खत्म करने की चेतावनी दी। सिंह ने जम्मू के अखनूर में टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध का हीरक जयंती वर्ष है तथा भारत की जीत सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान का परिणाम है। रक्षा मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी थे।

पाकिस्तान भारत के साथ हुए सभी युद्ध हारा :

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ हुए सभी युद्ध हारा है, चाहे वह 1948 का हमला हो, 1965 का युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या 1999 का कारगिल युद्ध हो। पाकिस्तान 1965 से अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आबादी को प्रभावित करने की कोशिश करता रहा है।

अधिकांश आतंकी पाकिस्तान से आते :

Read More केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी आतंकवाद का सहारा लेता है। आज भी भारत आने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा आतंकवादी वहीं से होते हैं। आतंकवाद 1965 में ही समाप्त हो गया होता, अगर तत्कालीन सरकार ने युद्ध के मैदान में प्राप्त रणनीतिक लाभ को नुकसान में न बदल दिया होता।

Read More भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

पीओके भारत का मुकटमणि :

Read More PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

 उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत का मुकुटमणि बताया, जो पाकिस्तान के लिए एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है। जम्मू-कश्मीर पीओके के बिना अधूरा है। वहां रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन से वंचित किया जा रहा है। पाकिस्तान धर्म के नाम पर उन्हें भारत के खिलाफ गुमराह करने और भड़काने की कोशिशें कर रहा है।

पाक चला रहा आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप :

सिंह ने कहा कि पीओके की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा है। आतंकियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं और सीमा से सटे इलाकों में लॉन्च पैड बनाए गए हैं। भारत सरकार स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है। पाकिस्तान को अपने नापाक मंसूबों को खत्म करना होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान