जलवायु परिर्वतन को लेकर लोकसभा में शिवराज सिहं चौहान का बड़ा बयान, बोलें-कृषि पर आए संकट से निपटने के उपाय कर रही सरकार

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विशेष योजनाएं लागू

जलवायु परिर्वतन को लेकर लोकसभा में शिवराज सिहं चौहान का बड़ा बयान, बोलें-कृषि पर आए संकट से निपटने के उपाय कर रही सरकार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि सरकार नारियल किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। चक्रवात से क्षतिग्रस्त पेड़ों की भरपाई के लिए नए पौधे लगाए जा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान से किसानों को राहत देने के लिए वैज्ञानिक उपाय अपनाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार को नारियल किसानों की चिंता है और उन्हें हर तरह से मदद देने का काम किया जा रहा है। यदि चक्रवात जैसे कारण से नारियल के पेड़ उखड़ते हैं, तो वहां नारियल के पेड़ लगाने की व्यवस्था की जा रही है और इसमें राज्य सरकार को जो भी जरूरत होती है उसे उपलब्ध कराया जाएगा। नारियल किसानों की दिक्कत के समाधान के लिए नारियल की पौध को विकसित किया जा रही है। केंद्र सरकार ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि को होने वाले नुकसान को लेकर सरकार जरूरी कदम उठा रही है और इसके लिए जो वैज्ञानिक उपाय हो सकते हैं उनके जरिए किसानों की मदद की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल पर कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से किसानों को जो परेशानी हो रही है उसके लिए सरकार किसानों को उससे राहत देने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसान की मदद की जा रही है। उनका कहना था कि पिछले साल फरवरी मार्च में ज्यादा गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन इसके बावजूद फसलों की पैदावार कम नहीं हुई।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सूखे की स्थिति में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक करोड़ से अधिक किसानों की मदद की गई है। मिट्टी को हो रहे नुकसान पर भी सरकार का ध्यान है और उस दिशा में भी किसानों की पूरी मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती सरकार की प्राथमिकता में है और इन दोनों क्षेत्रों में किसानों को सुविधा उपलब्ध कराए जा रही है इसके साथ ही मिट्टी की जांच भी कराई जा रही है। इसके तहत 25 करोड़ 61 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश