ख्वाब, हौसले और हुनर का जलवा: एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 में टॉप-30 फाइनलिस्ट का भव्य अनावरण

एलीट मिस राजस्थान–2025: टॉप-30 फाइनलिस्ट का अनावरण

ख्वाब, हौसले और हुनर का जलवा: एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 में टॉप-30 फाइनलिस्ट का भव्य अनावरण

एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 की सेश सेरेमनी फैशन, आत्मविश्वास और प्रेरक कहानियों का मंच बनी। सी-स्कीम स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से चुनी गई टॉप-30 फाइनलिस्ट का अनाउंसमेंट होते ही माहौल उत्साह से भर गया।

जयपुर। एलीट मिस राजस्थान–2025 सीजन-12 की सेश सेरेमनी फैशन, आत्मविश्वास और प्रेरणादायी कहानियों का सजीव मंच बन गई। सी-स्कीम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही टॉप-30 फाइनलिस्ट के नामों का अनाउंसमेंट हुआ, पूरा माहौल रोमांच और तालियों से गूंज उठा। प्रदेशभर से आईं प्रतिभाशाली युवतियों ने न केवल अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने संघर्ष, सोच और सपनों की दमदार अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवतियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने की दिशा देते हैं। इस अवसर पर सुपर मॉडल आकांक्षा भल्ला, अलफिरदोश और तनु ने प्रतिभागियों को मोटिवेट करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

सेश सेरेमनी के दौरान टॉप-30 फाइनलिस्ट का आधिकारिक अनावरण किया गया, जिन्हें अब ग्रैंड फिनाले की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया में जूरी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल, प्रस्तुति, सोच और पर्सनैलिटी को प्रमुखता से परखा। आयोजन के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि सीजन-12 में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवतियों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से कठिन चयन प्रक्रिया के बाद टॉप-30 का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में उदयपुर की वंदना प्रजापत खास आकर्षण रहीं। वे एक हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर हैं और मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर भी हैं। वंदना का मानना है कि शारीरिक सौंदर्य के साथ मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है। वहीं भीलवाड़ा की ज्योति सोनी की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि 2022 में उनकी मां को कैंसर होने का पता चला और मां का सपना था कि वे मॉडल बनें। उसी ख्वाब को पूरा करने के लिए ज्योति ने इस मंच को चुना।

Read More धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

जयपुर की शैली यादव, जो मलयालम और दो राजस्थानी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाता है। अब टॉप-30 फाइनलिस्ट आगे कड़े प्रशिक्षण और राउंड्स के जरिए ग्रैंड फिनाले की तैयारी करेंगी, जहां ख्वाबों को हकीकत में बदलने की जंग होगी।

Read More भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट