छठे दिन भी नहीं थमा इंडिगो संकट : 650 से अधिक उड़ानें रद्द, इंडिगो ने 610 करोड़ लौटाए, दस दिसंबर तक परिचालन स्थिरता का लक्ष्य

पिछले चार दिनों में करीब चार हजार उड़ानें रद्द हुई

छठे दिन भी नहीं थमा इंडिगो संकट : 650 से अधिक उड़ानें रद्द, इंडिगो ने 610 करोड़ लौटाए, दस दिसंबर तक परिचालन स्थिरता का लक्ष्य

इंडिगो का परिचालन संकट छठे दिन भी जारी रहा और लगभग 650 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सबसे ज्यादा असर हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा। कंपनी ने अब तक 610 करोड़ रुपए रिफंड कर दिए हैं और नेटवर्क सुधार पर काम जारी है। रविवार को 1,650 उड़ानें संचालित हुईं और ऑन-टाइम प्रदर्शन बढ़कर 75% पहुंचा।

नई दिल्ली। इंडिगो का संकट छठे दिन भी जारी रहा और उसकी लगभग 650 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कंपनी को 10 दिसंबर तक परिचालन स्थिर होने की उम्मीद है। फिलहाल 2,300 निर्धारित दैनिक सेवाओं में से 1,650 उड़ानें संचालित करने के दावों के बावजूद संकट बरकरार है। सबसे ज्यादा हैदराबाद हवाई अड्डा प्रभावित रहा, जहां से रविवार को 115 उड़ानें रद्द हुईं। इसके बाद मुंबई और दिल्ली में क्रमश: 112 और 109 उड़ानें रद्द हुईं। चेन्नई में 38 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि अमृतसर में 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इंडिगो ने 610 करोड़ रुपए के रिफंड प्रोसेस किए :

निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में रद्द उड़ानों के सिलसिले में यात्रियों को 610 करोड़ रुपए की राशि वापस की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। साथ ही तीन हजार यात्रियों तक उनका समान भी पहुंचा दिया है। इंडिगो के अनुसार, रिफंड का काम तेजी से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डीजीसीए ने इंडिगो को यात्रियों को पैसा लौटाने के लिए 07 दिसंबर शाम आठ बजे तक का समय दिया था। इसके अलावा उसने इस पूरे संकट के लिए इंडिगो को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

नेटवर्क सुधार पर काम जारी :

Read More "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन, सीएम धामी ने की केंद्र सरकार की प्रशंसा

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हालिया परिचालन गड़बड़ियों के बाद एयरलाइन अपने नेटवर्क में और सुधार कर रही है। पहला कदम शनिवार को उठाया गया था। रविवार को पहले की तुलना में कम उड़ानें रद्द हुई। ये उड़ानें पहले रद्द की गईं हैं ताकि हम अपने ग्राहकों को समय पर सूचित कर सकें।  उन्होंने दावा किया कि उनकी टीमें परिचालन को स्थिर करने के लिए लगातार काम कर रही हैं और शनिवार की 1,500 उड़ानों की तुलना में रविवार को 1,650 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इंडिगो ने कहा कि उसका ऑन-टाइम प्रदर्शन लगभग 75 प्रतिशत हो गया है, जो एक दिन पहले दर्ज किए गए लगभग 30 प्रतिशत से अधिक है। 

Read More पंजाब में बस-कार टक्कर से 4 लोगों की मौत : एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एयरपोर्ट जा रहे थे सभी लोग

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 300 रुपए तेज होकर 1,45,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 200 रुपए बढ़कर 1,36,000 रुपए प्रति...
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार