निकायों के परिसीमांकन में किया बड़ा बदलाव, विधायकों की मांग पर बढ़ाया समय 

बदलाव से विधायकों की चिंताओं का समाधान होगा 

निकायों के परिसीमांकन में किया बड़ा बदलाव, विधायकों की मांग पर बढ़ाया समय 

राज्य सरकार ने प्रदेश के 158 निकायों के परिसीमांकन कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 158 निकायों के परिसीमांकन कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। विधायकों की मांग पर यह बदलाव किया गया, जिनकी ओर से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से समय बढ़ाने की अपील की गई थी। विधायकों ने यह मांग की थी कि वार्डों के परिसीमांकन के प्रस्ताव तैयार करने के लिए और समय दिया जाए, ताकि यह प्रक्रिया गहन मंथन और चर्चा के बाद सही तरीके से पूरी हो सके।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देश पर स्थानीय निकाय निदेशक कुमार पाल गौतम ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया। नए कार्यक्रम के अनुसार वार्डों के परिसीमांकन का समस्त काम 21 मार्च 2024 तक पूरा होगा। प्रस्ताव तैयार करने और प्रकाशन का काम अब 20 जनवरी 2024 तक होगा, जबकि पहले यह काम 30 दिसंबर 2023 तक पूरा करना था। इस बदलाव से विधायकों की चिंताओं का समाधान होगा और परिसीमांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक तरीके से लागू किया जा सकेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल