महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे

स्त्री द्वेषी मानसिकता के ख़िलाफ़ मज़बूती से लड़ें

महिलाओं को मिले उनके अधिकार, इसके लिए कांग्रेस करेगी संघर्ष : खड़गे

उन्होंने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक़ मिलना एक संवैधानिक दायित्व है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए। खड़गे ने कहा संविधान में उन्हें जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें प्रदत्त किए जाने चाहिए और कांग्रेस इसके लिए बराबर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक़ मिलना एक संवैधानिक दायित्व है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारे देश की नारी शक्ति ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर अंतरिक्ष की उड़ान तक, राष्ट्र निर्माण में अपना बराबरी का योगदान दिया है।

खडगे ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ज़िम्मेदारी है कि वो सड़क से लेकर संसद तक हमारी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करें और महिला असुरक्षा, कार्यस्थल में भागीदारी, महंगाई, बेरोज़गारी, समाजिक शोषण, असमानता, और स्त्री द्वेषी मानसिकता के ख़िलाफ़ मज़बूती से लड़ें।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

Read More प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी