‘काल’ के स्थान पर हाल जस के तस, सड़क पर बजरी बढ़ा रही हादसों की संभावना

अपना पहले की तरह ही भयावह दृश्य बना दिया

‘काल’ के स्थान पर हाल जस के तस, सड़क पर बजरी बढ़ा रही हादसों की संभावना

सुरक्षा के नाम पर तीन-चार पुलिसकर्मी तैनात कर इतिश्री कर ली गई है। वहां सड़क पर पड़ी बजरी से हादसा और होने की सम्भावना बढ़ गई है।

जयपुर। ट्रेलर, कन्टेनर टैंकर, ट्रोले समेत अन्य भारी वाहनों की लम्बी कतारें, सड़क पर बिखरी भारी रोड़ी के बीच डीपीएस कट के पास आकर यूटर्न और छोटे चौपहिया वाहन समेत बाइकों का इन वाहनों के बीच में फंसकर चलना और गलत दिशा में जाम की स्थिति उत्पन्न करना जस का तस बना हुआ है। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस कट के पास कन्टेनर और टैंकर में हुई भीषण भिड़ंत के दूसरे दिन ही वाहनों की अनियमितता का यू-टर्न बदस्तूर जारी है। हादसास्थल पर देखा जाए तो हालात रुलाने और अफसोस करने वाले ही हैं। अभी शवों की पूरी तरह गिनती और पहचान नहीं हो सकी है। वहीं हादसा स्थल ने अपना पहले की तरह ही भयावह दृश्य बना दिया है। मौके से भीषण आग से खाक में तब्दील हो चुके वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है लेकिन सुरक्षा के नाम पर तीन-चार पुलिसकर्मी तैनात कर इतिश्री कर ली गई है। वहां सड़क पर पड़ी बजरी से हादसा और होने की सम्भावना बढ़ गई है।

11 लोगों की हुई पहचान, तीन अब पहचान को मोहताज 
हादसे में राजपुरा निवासी हरलाल, कुचामन निवासी महेन्द्र, बालमुकुन्दपुरा निवासी राधेश्याम चौधरी, रायबरेली अमेठी निवासी शहाबुद्दीन, सूरजपोल उदयपुर निवासी शाहिद, रोशनपुरा बनेडिया निवासी अनिता मीणा, उदयपुर निवासी फैजान सीकर निवासी राजूराम, अजमेर निवासी गोविन्द, आईएस करणी सिंह और संजेश यादव हैं। अभी तक तीन जनों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में अब तक 14 जनों की मौत हो चुकी है जबकि तीन जनों की शिनाख्त नहीं हुई है। 11 जनों की पहचान हो चुकी है।

एसआईटी गठित
भांकरोटा में अजमेर रोड पर डीपीएस कट के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में पुलिस कमिश्नर बीजू जोसफ ने एक एसआईटी का गठन किया है। इस संबंध में भांकरोटा में मुकदमा संख्या 462/2024 धारा 281, 106(1), 125(ए), 125(बी) बीएनएस में दर्ज किया। मामले की जांच के लिए एडीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल, एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा, एसीपी यातायात राजेन्द्र रावत, थानाप्रभारी भांकरोटा मनीष गुप्ता और सिंधी कैम्प किरण सिंह को शामिल किया है। 

 

Read More प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत

Tags: condition

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में की शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में की शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद
सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी ने किसान संजय मलिक की बेटी के विवाह में पहुंचकर आत्मीयता का संदेश।...
स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 
LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति
इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना