वियतनाम में यागी तूफ़ान का कहर, 65 लोगों की ली जान, 39 लापता

देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी

वियतनाम में यागी तूफ़ान का कहर, 65 लोगों की ली जान, 39 लापता

मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 752 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से क्वांग निन्ह प्रांत में 536 और हाई फोंग शहर में  81 घायल शामिल हैं। 

हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में प्रबल तूफान यागी और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 65 हो गई, जबकि 39 अन्य लोग लापता हैं। देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 752 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से क्वांग निन्ह प्रांत में 536 और हाई फोंग शहर में  81 घायल शामिल हैं। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लाओ काई और येन बाई प्रांतों में थाओ नदी का जल स्तर मंगलवार सुबह 1968 और 2008 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक मीटर अधिक हो गया। राजधानी हनोई में बुई और काऊ नदियों का पानी उच्चतम चेतावनी स्तर 3 पर पहुंच गया है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि हनोई में रेड नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण सोमवार रात से शहर के कई आंतरिक इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है।

वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने पांच तूफान प्रभावित प्रांतों की सहायता के लिए 2024 के केंद्रीय बजट रिजर्व से 100 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 40 लाख अमेरिकी डॉलर) आवंटित करने का निर्णय लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी