आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य

डांडिया नृत्य किया

आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य

डांडिया उत्सव में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक विरासत से ओत-प्रोत हो उठा।

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की एनएसएस यूनिट द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में तीसरी बार आयोजित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर अशोक गुप्ता ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डांडिया उत्सव में छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक विरासत से ओत-प्रोत हो उठा।

उत्सव में उपस्थित छात्राओं ने लोकसंगीत की धुनों पर ताल मिलाते हुए सामूहिक रूप से नृत्य किया। कार्यक्रम में बेस्ट डांसर और बेस्ट कॉस्ट्यूम की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें पूजा सेठिया को बेस्ट डांसर" का खिताब, जबकि रीतु रावल को "बेस्ट कॉस्टयूम" का अवार्ड मिला। इन पुरस्कारों ने प्रतिभागियों के उत्साह को और भी बढ़ाया, और इसने छात्रों को अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया।
डांडिया उत्सव का उद्देश्य न केवल छात्रों को मनोरंजन प्रदान करना था, बल्कि उनके बीच सामूहिकता, टीम वर्क और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी था। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण को समृद्ध बनाते हैं, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

 

Tags: festival

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय
भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव...
हरियाणा में मोदी की गारंटी की जीत, जनता ने तीसरी बार बनाई भाजपा की सरकार : राठौड़
गहलोत सरकार के फैसलों की समीक्षा में उलझी कैबिनेट सब कमेटी, 40 प्रकरणों के रिव्यू का काम अभी बाकी
हरियाणा में भी नहीं कांग्रेस नेताओं का झूठ : दाधीच 
आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य
सूखा दिवस मनाकर मौसमी बीमारियों से रखें बचाव : फौजदार
कश्मीर के मतदाताओं ने चुनाव में निभाया अपना कर्तव्य, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू : उमर