दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय

अपना खुद का मुख्यमंत्री बना नहीं पा रहे हैं

दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय

भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव हार रही है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पिछले 27 सालों से भाजपा दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाई, तो अब मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से भाजपा झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगी हुई है। भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हड़पने के कई हथकंडे अपनाए और आम आदमी पार्टी को तोडऩे का प्रयास किया। भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव हार रही है। 

सिंह ने कहा कि जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो उसने आम आदमी पार्टी और अरङ्क्षवद केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। आप के विधायकों और नेताओं को तोडऩे की कोशिश की, लेकिन भाजपा उसमें भी विफल हो गई। जब भाजपा के लोग दिल्ली में किसी भी तरह से जीत नहीं पा रहे हैं, तो अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अब भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करने की नई लालसा पैदा हो गई है, क्योंकि 27 साल से लगातार हारने के बाद ये अपना खुद का मुख्यमंत्री बना नहीं पा रहे हैं।

आप नेता कहा ने अरविंद केजरीवाल से आवास खाली कर दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को उस आवास में जाना था, लेकिन कहने के बावजूद आतिशी को मुख्यमंत्री का आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है, जबकि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। सिंह ने कहा कि आतिशी ने वहां मुख्यमंत्री का कार्यालय बनाकर बैठक शुरू की, लेकिन बैठक करने के बावजूद वहां के स्टाफ को खाली करवा दिया गया। कैंप कार्यालय भी वहां नहीं चलेगा। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है। इन लोगों ने यह भी झूठ फैलाने की कोशिश की कि चाभी नहीं दी गई। भाजपाई उसका भी प्रचार कर रहे हैं। इनका नाम ही भारतीय झुठ्ठा पार्टी है। इनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है।

 

Read More हमास के हमले का एक साल: फिर अलर्ट पर तेलअवीव, युद्ध विराम के लिए सड़कों पर उतरे कई देशों के लोग

Tags: sanjay

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही भाजपा, अब मुख्यमंत्री आवास पर करना चाहती है कब्जा : संजय
भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव...
हरियाणा में मोदी की गारंटी की जीत, जनता ने तीसरी बार बनाई भाजपा की सरकार : राठौड़
गहलोत सरकार के फैसलों की समीक्षा में उलझी कैबिनेट सब कमेटी, 40 प्रकरणों के रिव्यू का काम अभी बाकी
हरियाणा में भी नहीं कांग्रेस नेताओं का झूठ : दाधीच 
आईआईएस यूनिवर्सिटी में डांडिया उत्सव में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य
सूखा दिवस मनाकर मौसमी बीमारियों से रखें बचाव : फौजदार
कश्मीर के मतदाताओं ने चुनाव में निभाया अपना कर्तव्य, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू : उमर