राजस्थान में क्रोम्स डिजीज का अब तक का सबसे विचित्र केस, जटिल सर्जरी कर बचाई जान

बीमारी के कारण 10 साल से परेशान थी महिला

राजस्थान में क्रोम्स डिजीज का अब तक का सबसे विचित्र केस, जटिल सर्जरी कर बचाई जान

महिला के 10 साल तक इस बीमारी से जूझने के बाद हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. जलज राठी ने मिनिमल इनवेसिव सर्जरी की और उनकी जान बचाई ।

जयपुर । आंतों में सिकुड़न की गंभीर बीमारी क्रोहन डिजीज से सामान्यतया दो से पांच जगहों से छोटी आंत सिकुड़ती है, लेकिन शहर के निजी हॉस्पिटल में ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें इस बीमारी के कारण महिला मरीज की छोटी 40 जगहों से सिकुड़ गई । महिला के 10 साल तक इस बीमारी से जूझने के बाद हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. जलज राठी ने मिनिमल इनवेसिव सर्जरी की और उनकी जान बचाई । राजस्थान में इस तरह का पहला मामला है, जहां क्रोम्स डिजीज से किसी मरीज की छोटी आंत इतनी अधिक जगहों से सिकुड़ी हुई हो ।

लंबे समय से थी खून की कमी, कमजोरी की समस्या 
डॉ. जलज राठी ने जानकारी दी कि महिला को पिछले 10 सालों से दिनभर पेट में दर्द, मल के साथ खून आना, कमजोरी रहना, दस्त होना, खून की कमी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे थे । इस दौरान उन्होंने कई अस्पतालों में परामर्श लिया । उनकी जांच में कई बार एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, सीटी स्कैन जैसी जांचें हो चुकी थी, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था । जब उन्होंने हमसे संपर्क किया तो हमें शुरुआत से ही क्रोम्स डिजीज की संभावना लग रही थी ।

डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कॉपी सर्जरी से हुआ निदान, मिनिमल सर्जरी से बची जान 
बीमारी निश्चित करने के लिए हॉस्पिटल की टीम ने डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कॉपी सर्जरी करने का निर्णय लिया जिससे सिकुड़न वाले हिस्से देखे जा सकें । डॉ. जलज ने बताया कि क्रोहन डिजीज से आंत में अधिकतम 5 से 8 जगह सिकुड़न हो सकती है । लेकिन जब हम महिला के पेट में प्रभावित हिस्से में पहुंचे तो 35 से 40 जगहों से छोटी आंत सिकुड़ी हुई थी, जो कि बहुत ज्यादा दुर्लभ है । हमने मिनिमल इनवेसिव सर्जरी कर छोटे चीरे से ही सिकुड़े हुए हिस्से निकाल कर अलग कर दिए ।

 

Read More DGFT का झटका: RoDTEP दरें की आधी, राजस्थान के निर्यातकों में हाहाकार; हैंडीक्राफ्ट और जेम्स उद्योग पर मंडराया संकट

Read More एसीबी डीआईजी हुए पेश : हाईकोर्ट ने कहा: करें कार्रवाई, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोडों रुपए के घोटाले को लेकर दिए आदेश

Read More जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान