‘तेनाली रामा’ में फिर काम करना एक खास अनुभव : प्रियंवदा कांत

इस बार शो में भावनात्मक गहराई से कहीं अधिक है

‘तेनाली रामा’ में फिर काम करना एक खास अनुभव : प्रियंवदा कांत

अभिनेत्री प्रियंवदा कांत का कहना है कि सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा’ में फिर से काम करना उनके लिये अछ्वुत अनुभव रहा है।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंवदा कांत का कहना है कि सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा’ में फिर से काम करना उनके लिये अछ्वुत अनुभव रहा है। सोनी सब का ‘तेनाली रामा’ अपने हास्य, बुद्धिमत्ता और भावनाओं के शानदार संयोजन के साथ दर्शकों के दिल जीत रहा है। इसमें तेनाली रामा (कृष्णा भारद्वाज) की प्रसिद्ध चतुराई को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। शो की वापसी के साथ प्रशंसक प्रियंवदा कांत को तेनाली रामा की पत्नी शारदा के रूप में दोबारा देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

प्रियंवदा कांत ने कहा,‘तेनाली रामा’ पर वापस आना एक अछ्वुत अनुभव है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह शो दोबारा लौटेगा। पिछले छह सालों से मुझे लगातार प्रशंसकों के संदेश मिल रहे थे कि मैं शारदा के रूप में वापसी करूं। जब आखिरकार यह मौका आया, तो सब कुछ अपने आप सही हो गया। दरअसल, प्रशंसकों ने मेरा एक पुराना इंटरव्यू भी ढूंढ निकाला, जिसमें मैंने कहा था कि यदि ‘तेनाली रामा’ कभी वापस आता है, तो मैं इसका हिस्सा जरूर बनूंगी और अब हम यहां हैं। इस बार दर्शकों का प्यार भी दोगुना मिला है। मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जो शारदा के रूप में मेरी आइकोनिक पंचलाइन है। यह दिखाता है कि प्रशंसक इस किरदार से कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं। इस प्यारे शो में लौटना मेरे लिए दिल को छू जाने वाला अनुभव रहा है।

प्रियवंदा कांत ने कहा, इस बार शो में भावनात्मक गहराई से कहीं अधिक है। पहले के एपिसोड्स में जहां हास्य पर अधिक ध्यान था, वहीं इस संस्करण में पारिवारिक मूल्य, रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को भी दर्शाया गया है। शारदा का किरदार भी विकसित हुआ है। वह अब भी एक प्यार करने वाली और सहायक पत्नी है, लेकिन अब उसमें भावनात्मक समझ का एक नया आयाम जुड़ गया है। हालांकि, शारदा को निभाना मेरे लिए स्वाभाविक है। यह ऐसा है, जैसे मैं एक ऐसे किरदार में वापस लौट रही हूं, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। शो ‘तेनाली रामा’ हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त
जयपुर पूर्व पुलिस ने रॉयल एनफील्ड चोरी के मामले में डिलीवरी बॉय आदित्य शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने...
'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई
चुनाव आयोग ने की 4 राज्यों और ए​क केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा : 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान, पढें कब होगी मतगणना
सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह‌‌ आयोजित, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन‌
पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प
राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
मायावती ने कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि: कहा बसपा आंदोलन से जुड़कर बहुजन समाज बने ईमानदार और मिशनरी अम्बेडकरवादी