चुनाव आयोग ने की 4 राज्यों और ए​क केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा : 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान, पढें कब होगी मतगणना

चुनावी बिगुल: 5 राज्यों में 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को नतीजे

चुनाव आयोग ने की 4 राज्यों और ए​क केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा : 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान, पढें कब होगी मतगणना
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। मतदान 9 से 29 अप्रैल के बीच होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 17.4 करोड़ मतदाताओं हेतु पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 824 सीटों के लिए आम चुनाव नौ अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कराने की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यहां एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि असम की 126 सीटों, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जायेगा। तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान एक चरण में 23 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराये जायेंगे। राज्य की कुल 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों के लिए और दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चुनाव होगा।

इन सभी राज्यों और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को करायी जायेगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 17.4 करोड़ मतदाताओं के लिए करीब 2.19 मतदान केंद्र बनाये जा रहे हैं। चुनाव कार्य के लिए आयोग ने लगभग 25 लाख चुनावकर्मियों को लगाने की घोषणा की है ताकि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराये जा सकें।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आयोग ने इन राज्यों का दौरा कर वहां के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद किया है। संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधु और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। ज्ञानेश कुमार ने कहा, "आयोग प्रत्येक मतदाता का मतदान केंद्र पर स्वागत करने के लिए तैयार है। हम खासकर पहली बार वोट डालने वाले और युवा मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपने मताधिकार का उत्साह, आत्म सम्मान और विवेक के साथ प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभायें।"

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों तथा पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला...
पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत, 22 पुलिसकर्मियों को दिए गए पीपीओ
विकासशील देशों की एकजुटता जरूरी, जयशंकर बोले- वैश्विक फैसलों में मिले उचित प्रतिनिधित्व और मजबूत भागीदारी
एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : परीक्षा पास कर चुके दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी
निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर