राजस्थान पूरे देश को बिजली देने की दिशा में कर रहा काम, सोलर क्षेत्र में पहले नंबर पर प्रदेश : भजनलाल

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा 

राजस्थान पूरे देश को बिजली देने की दिशा में कर रहा काम, सोलर क्षेत्र में पहले नंबर पर प्रदेश : भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हम पूरे देश को बिजली देने के लिए काम करने में जुटे हैं। शर्मा आईटीसी राजपूताना में नवीकरणीय ऊर्जा की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नायक, हरियाणा के मंत्री अनिल विज, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आदि भी मौजूद रहे।

शर्मा ने कहा कि सोलर क्षेत्र में राजस्थान ने देश भर में अपना नम्बर एक पर पहुंचा है। हमने प्रदेश में ना केवल खुद के लिए बिजली बनाई, बल्कि पूरे देश को बिजली देने की दिशा में काम कर रहे हैं। हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोलर एनर्जी सेक्टर में हरियाणा और राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं। हमने कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी राजस्थान में सोलर एनर्जी सेक्टर में उत्पादन बढ़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि यंहा सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए परिस्थिति ज्यादा अनुकूल है। राइजिंग राजस्थान में सोलर निवेशकों ने यंहा बड़े स्तर पर निवेश में रुचि दिखाई है। केंद्र सरकार भी यंहा सोलर को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव मदद देगी। घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर एनर्जी से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही है।

 

Read More पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला

Post Comment

Comment List

Latest News

करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चोरी-नकबजनी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों, शुभम और नरेन्द्र सैनी गिरफ्तार। कब्जे से सोने-चांदी के गहने, पीतल की...
महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल
अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट
युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव