महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल

एम्बुलेंस से घर लेकर लौट रहे थे

महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल

ड़क का गड्ढा एक महिला के लिए नई जिंदगी बन गया। विनीता शुक्ला को डॉक्टरों ने ‘ब्रेन डेड’ मानकर जवाब दे दिया था। घर लौटते समय एम्बुलेंस गड्ढे से उछली तो उन्हें झटका लगा और शरीर में हलचल शुरू। अस्पताल में इलाज से हालत सुधरी और अब वह होश में आकर परिवार से बात कर रही हैं।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क के गड्ढे से लगा झटका एक महिला के लिए नई जिंदगी साबित हुआ। विनीता शुक्ला को डॉक्टरों ने लगभगब्रेन डेडघोषित कर दिया था और उन्हें बचने की उम्मीद नहीं बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। विनीता शुक्ला घर का काम करते समय अचानक बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें पहले पीलीभीत के ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली के एक उन्नत अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके ब्रेनस्टेम रिफ्लेक्स खत्म हो चुके हैं और ग्लासगो कोमा स्केल भी बेहद कम स्तर पर पहुंच गया है।

इसके बाद निराश परिजन उन्हें एम्बुलेंस से घर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली-हरिद्वार एनएच-74 पर गड्ढे से गुजरते समय एम्बुलेंस को जोरदार झटका लगा। इसके बाद विनीता की हालत में हलचल हुई। परिजन तुरंत उन्हें पीलीभीत के न्यूरोसिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां न्यूरोसर्जन डॉ. राकेश सिंह की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। गहन उपचार के बाद विनीता की हालत में सुधार हुआ और अब वह होश में आकर परिवार से बातचीत भी कर रही हैं।

 

Tags: road

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर