जेडीए में पीडब्ल्यूसी की बैठक में निर्णय, 66 करोड़ के विकास कार्य किए स्वीकृत

शहर के विकास को गति मिलेगी

जेडीए में पीडब्ल्यूसी की बैठक में निर्णय, 66 करोड़ के विकास कार्य किए स्वीकृत

बैठक में जोन-9 में सेंट्रल स्पाईन जेडीए स्कीम-ए ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

जयपुर। विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जयपुर शहर के सर्वांगीण एवं आधारभूत विकास के लिए 66 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये। जेडीए आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक में 66 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किये गये, जिससे जयपुर शहर के विकास को गति मिलेगी। बैठक में जोन-9 में सेंट्रल स्पाईन जेडीए स्कीम-ए ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

जोन-10 में खोरी रोपाड़ा जेडीए योजना हेरिटेज सिटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15.42 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई, जबकि जोन-10 में बालाजी तिराहा से जगतपुरा आरओबी तक सेक्टर रोड के नवीनीकरण कार्य के लिए 4.80 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

इसी प्रकार जोन-7 में झारखंड जंक्शन से सिरसी रोड पर खातीपुरा जंक्शन होते हुए 200 फुट सी-जोन बाईपास तक 160 फुट सेक्टर रोड का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 19.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। जयपुर शहर के लिए नवीन मास्टर प्लान 2047 से संबंधित कार्य आउटसोर्स के माध्यम से करवाने एवं अनुमानित लागत राशि 21.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

 

Read More फतेहपुर के पास बड़ा हादसा : स्लीपर बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

लूणकरनसर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास : मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने राज्यों में भाजपा की सरकारों से भेदभाव किया, हम नहीं करते  लूणकरनसर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास : मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने राज्यों में भाजपा की सरकारों से भेदभाव किया, हम नहीं करते 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे मुल्क के मालिक किसान हैं, गरीब और मजदूर हैं। हमारा कर्तव्य है कि...
एसआईआर प्रक्रिया : राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे, 11 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस
पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की