राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

माकपा नेता हेतराम बेनीवाल का निधन: संघर्षों के एक युग का अंत

राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

राजस्थान के कद्दावर किसान नेता और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की आयु में श्रीगंगानगर में निधन हो गया। वे घड़साना किसान आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और जन संघर्षों के योद्धा थे।

श्रीगंगानगर। राजस्थान के वरिष्ठ किसान-मजदूर नेता, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। वह करीब 94 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में कल रात करीब सवा ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा किसान-मजदूर संगठनों ने उन्हें जन संघर्षों का सच्चा योद्धा और संघर्ष का पर्याय बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

हेतराम बेनीवाल का जन्म पंजाब के सुखचैन में हुआ था। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा प्राप्त की। वह 1990 में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से माकपा की टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह राजस्थान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के महामंत्री और माकपा के गंगानगर जिला प्रांतीय सचिवालय सदस्य रहे। उन्होंने घड़साना किसान आंदोलन सहित अनेक जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह संघर्षों के दौरान लगभग छह वर्ष जेल में भी रहे।  

वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय बेनीवाल जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सदन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

Read More 20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप
तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया...
जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम