5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम

सहायक आचार्य कॉलेज शिंक्षा परीक्षा 2023 के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार भी होंगे शुरू

5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2024 (सातवां चरण) और सहायक आचार्य भर्ती के साक्षात्कार 5 से 13 मार्च तक निर्धारित किए हैं। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र और मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के साक्षात्कार में उपस्थित हीने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र को डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों व उनकी फोटो कॉपी के साथ प्रस्तुत करना होगा।

इसके अलावा सहायक आचार्य (कॉलेज शिंक्षा विभाग) परीक्षा 2023 के कैमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 13 मार्च तक किया जाएगा, हिस्ट्री विषयं के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 9 से 13 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अपना विस्तृत आवदेन पत्र आयोग में प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें विस्तृत आवदेन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के साथ अनिवार्य रूप से लाना है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटो कॉपी लानी होगी। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास