एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार हो जाता था

एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

पुलिस ने एक साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू को गिरफ्तार। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगकर फर्जी नियुक्ति पत्र देता था। कई थानों में मामले दर्ज। पुलिस रिमांड लेकर अन्य वारदातों की जांच कर रही।

जयपुर। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करता था और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार हो जाता था।

पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को परिवादी सुभाष कुमार पुत्र लालचंद ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी अरुण शर्मा ने सचिवालय में एलडीसी (LDC) के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 3 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए और बाद में फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया।

इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में  मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी हेमन्त जनागल ने किया। तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने लगातार पीछा कर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More सुरंग बनाकर 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी : तेल का मुख्य खरीदार गिरफ्तार, सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार

आरोपी का विवरण :

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बृहद संगोष्ठी, महिलाओं का मिला व्यापक समर्थन

गिरफ्तार आरोपी अरुण शर्मा उर्फ आलू उम्र 32 वर्ष, निवासी मद्रासी बाबा की बगीची, कागदीवाड़ा, ब्रह्मपुरी, जयपुर का रहने वाला है।

Read More गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार

ठगी का तरीका :

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगता था। वह कभी ड्रग इंस्पेक्टर तो कभी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देता था। बड़े अधिकारियों से सांठगांठ का दावा कर वह नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेता और बाद में पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे देता था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी ब्रह्मपुरी, गलतागेट और नाहरगढ़ थाना क्षेत्रों में ठगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट