इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख रुपए ठगे : मास्टरमाइंड सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस ने 77.50 लाख रूपए किए बरामद

मामले में आगे जांच जारी

इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख रुपए ठगे : मास्टरमाइंड सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस ने 77.50 लाख रूपए किए बरामद
मुरलीपुरा थाना पुलिस ने इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख की ठगी करने वाले बाबूलाल वर्मा उर्फ बीएल गोयल और रोहित वर्मा को गिरफ्तार। आरोपी ने प्लॉट बिक्री की रकम सुरक्षित रखने के बहाने ठगी की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 77.50 लाख रुपये बरामद।

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने इनकम टैक्स रेड का भय दिखाकर 90 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर आरोपी बाबूलाल वर्मा उर्फ बीएल गोयल और सूचनाकर्ता रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी ने प्लॉट बिक्री के बाद मिली रकम की सूचना लेकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना 17 मार्च के बाद की है, जब आरोपी ने परिवादी को झांसे में लेकर रकम ‘सुरक्षित रखने’ के बहाने एक मकान में ले जाकर फ्रिज में रखवा दी और फरार हो गया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। आरोपी वारदात के बाद मुंबई, भोपाल व उदयपुर में छिपता रहा। पुलिस ने 52 लाख नकद, 50 हजार रुपये व 25 लाख बैंक में जमा सहित कुल 77.50 लाख बरामद किए। मामले में आगे जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत  वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली में...
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर