शरद पूर्णिमा कल: चंद्रमा की शीतल किरणों में रखेंगे खीर

शहर के सभी मंदिरों में सजेगी विशेष झांकियां, होंगे अनेक आयोजन

शरद पूर्णिमा कल: चंद्रमा की शीतल किरणों में रखेंगे खीर

समाज के लोग ठाकुर जी को रास, चौपड़ और पासे के पद गाकर रिझाएंगे। रात्रि 11 बजे के बाद भक्तों को प्रसाद के रुप में खीर का वितरण किया जाएगा।

जयपुर। आश्विन पूर्णिमा बुधवार 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा रात 8.40 बजे शुरू होगी और गुरुवार शाम 4.55 बजे तक रहेगी। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल शृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा। मान्यता है कि चांद की किरणों में इतनी शक्ति होती है कि वे कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता रखती हैं। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर शरद पूर्णिमा महोत्सव पर सुबह ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

ठाकुर श्रीजी को शरद पूर्णिमा की सुनहरे गोटे की सफेद पार्चा जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार शृंगार एवं मुकुट धारण कराया जाएगा। संध्या झांकी बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में शाम सवा सात से साढ़े सात बजे तक ठाकुर श्रीजी की शरद उत्सव की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। ठाकुर श्रीजी को खीर और खीरसा का भोग लगाया जाएगा। उनके समक्ष शरदोत्सव में विशेष खाट सजाई जाएगी। इसमें शतरंज, चौसर की बाजी सजाई जाएगी। 

रास के पदों से ठाकुरजी को रिझाएंगे
छोटी चौपड़ स्थित श्री सीतारामजी मंदिर में बुधवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के महंत नंदकिशोर ने बताया कि ठाकुरजी का पंचामृत से स्नान कराकर नई पोशाक धारण कराएंगे। समाज के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की शाम को ही खीर मंदिर के आगे चंद्रमा की रोशनी में रखी जाएगी। समाज के लोग ठाकुर जी को रास, चौपड़ और पासे के पद गाकर रिझाएंगे। रात्रि 11 बजे के बाद भक्तों को प्रसाद के रुप में खीर का वितरण किया जाएगा।

यहां भी होंगे आयोजन
शरद पूर्णिमा पर पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, रामगंज बाजार के लाड़लीजी, जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र, चित्रकूट स्थित अक्षरधाम, धौलाई स्थित इस्कॉन मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा।

Read More शिम्फनी लेडीज सिंगर्स क्लब का 11वां स्थापना दिवस मनाया

मां भक्तों पर बरसाएगी कृपा
ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा को जागरी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यह वर्ष की 12 पूर्णिमा तिथियों में सबसे विशेष मानी जाती है। 

Read More धर्म सभा में 100 विद्वानों ने लिया दीपावली मनाने का निर्णय

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत
हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव...
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित  
MNIT ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए 'जिम्मेदारी की जड़ें' पहल की शुरु
World Spine Day: राजस्थान में रोड एक्सीडेंट से 43% लोगों को होती है स्पाइन इंजरी, पैरालिसिस होने की रहती है संभावना
प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, साझा किया वीडियो
पवित्र कार्तिक माह 18 से पूरे महीने होगा दीपदान
भारतीयों के बिना नहीं चल पाएगा ट्रूडो का काम, शिक्षा से बिजनेस तक, कनाडा के लिए रीढ़ की हड्डी हैं इंडियन