लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर: 70 परीक्षाओं का कलेण्डर जारी

लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर: 70 परीक्षाओं का कलेण्डर जारी

परीक्षा और परिणाम की तिथियां भी की शामिल पहली बार किया गया प्रदेश में ऐसा

जयपुर। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर सामने आने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें इस बार चयन बोर्ड ने विशेष पहल की है और भर्ती परीक्षाओं की तिथियों के साथ ही परिणाम की डेट भी जारी की है। ऐसा राजस्थान में पहली बार हुआ है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार शाम को 70 प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि की घोषित कर दी है। साथ इन परीक्षाओं के परिणाम किस दिन आएंगे, यह भी लिखित में बता दिया है। 

24 परीक्षाओं का विज्ञापन जारी 
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है इन 70 परीक्षाओं में से 24 परीक्षाओं के विज्ञापन जारी हो चुके है। शेष पदों पर विभागों से सम्पूर्ण अभ्यर्थना प्राप्त होने व सीईटी में शामिल भर्ती परीक्षाओं के लिए स्कोर कार्ड जारी करने के बार विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा यदि किसी परीक्षा में आवेदकों की संख्या कम होती हैं तो परीक्षा का मोड भी बदला जा सकता है। करीब 15 विभागों की भर्तियां शामिल है। 

क्रमांक            परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि परिणाम तिथि
1           समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकेंडरी स्तर)   22 से 24 अक्टूबर 2024 24 फरवरी 2025
2 जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा         9 से 11 अप्रैल 2025 12 अक्टूबर 2025
3  पटवारी परीक्षा        10 व 11 मई 2025 11 सितंबर 2025
4 ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा      11 जुलाई 2025   12 अक्टूबर 2025
5 पुस्तकालय ग्रेड थर्ड-संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024         27 जुलाई 2025 27 अक्टूबर 2025
6 समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)         26 से 28 दिसंबर 2025 28 अप्रैल 2026

(चयन बोर्ड ने इसके अलावा भी अन्य भर्तियों की जानकारी विस्तार से दी है)

भर्ती परीक्षा कलेंडर जारी कर दिया गया। ये कलेंडर मई 2026 तक का होगा, जिसमें क 70 भर्ती परीक्षाओं की डिटेल्स शामिल है। 
-मेजर जनरल आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 

Read More प्रदेश के छात्र बिना संस्कृत के कर सकते हैं शास्त्री

राजस्थान सरकार और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इस ऐतिहासिक कार्य के लिए राजस्थान के समस्त बेरोजगारों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आरपीएससी भी इसी तर्ज पर परीक्षा कलेंडर व परीक्षा तिथि के साथ परिणाम की तिथि घोषित करेगी।
-राधे मीणा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान युवा बेरोजगार महासंघ

Read More 'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

Post Comment

Comment List

Latest News

जनसांख्यिकीय अव्यवस्था के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं हैं: उपराष्ट्रपति जनसांख्यिकीय अव्यवस्था के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं हैं: उपराष्ट्रपति
लोकतंत्र में राजनीतिक अभेद्यता का किला बनती जा रही है जनसांख्यिकीय अव्यवस्था
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्त किए संयोजक, पर्यवेक्षक भी बनाए
महाराष्ट्र में हल्के वाहन टोल फ्री, प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों पर भी हो रही पूरी वसूली 
शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त
जयपुर स्टेशन बना राजस्थान का पहला एनएसजी-1 स्टेशन
द स्टोरी एंड द फिल्म विषय पर कार्यशाला 
रेल मंत्री ने 'शेतकरी समृद्धि' विशेष किसान रेलगाड़ी का किया शुभारंभ