कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्त किए संयोजक, पर्यवेक्षक भी बनाए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्त किए संयोजक, पर्यवेक्षक भी बनाए

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 2 राज्यस्तरीय वरिष्ठ संयोजक तथा 1 मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं और इन सब पदों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक तथा अविनाश पांडे को महाराष्ट्र राज्य का वरिष्ठ संयोजक नियुक्त किया है जबकि मुंबई तथा कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी तथा उत्तरी महराष्ट्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत तथा डॉ. जी परमेश्वरा को मुंबई तथा कोंकण, भूपेश बघेल, चरनजीत सिंह चन्नी तथा उमंग सिंगर को विदर्भ यानी अमरावती एवं नागपुर, सचिन पायलट तथा उत्तम कुमार रेडड़ी को मराठवाड़ा, टीएस सिंहदेव तथा एमबी पाटिल को पश्चिमी महाराष्ट्र और अनुसुया सीताका को उत्तरी महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

जनसांख्यिकीय अव्यवस्था के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं हैं: उपराष्ट्रपति जनसांख्यिकीय अव्यवस्था के परिणाम परमाणु बम से कम गंभीर नहीं हैं: उपराष्ट्रपति
लोकतंत्र में राजनीतिक अभेद्यता का किला बनती जा रही है जनसांख्यिकीय अव्यवस्था
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्त किए संयोजक, पर्यवेक्षक भी बनाए
महाराष्ट्र में हल्के वाहन टोल फ्री, प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों पर भी हो रही पूरी वसूली 
शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त
जयपुर स्टेशन बना राजस्थान का पहला एनएसजी-1 स्टेशन
द स्टोरी एंड द फिल्म विषय पर कार्यशाला 
रेल मंत्री ने 'शेतकरी समृद्धि' विशेष किसान रेलगाड़ी का किया शुभारंभ