भारत के अलावा अमेरिका में महात्मा गांधी की सबसे अधिक मूर्तियां

चीन तक में उनकी मूर्तियां स्थापित हैं

भारत के अलावा अमेरिका में महात्मा गांधी की सबसे अधिक मूर्तियां

गांधी की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस और कम्यूनिस्ट देश चीन तक में उनकी मूर्तियां स्थापित हैं। 

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के बारे में कौन नहीं जानता। इनके प्रशंसक न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। भारत को आजादी दिलाने में महापुरुष महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी गांधीजी बूढ़ों से लेकर बच्चों तक के दिल में बसे हुए हैं। सभी उन्हें प्यार से बापू कहते हैं। महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी आपने कई बातें सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी अकेले ऐसे महापुरुष हैं, जिनकी मूर्तियां भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, अफ्रीकी देशों और जर्मनी सहित 84 देशों में लगी हुई हैं। अकेले अमेरिका में ही बापू की 8 मूर्तियां लगी हैं। गांधी की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस और कम्यूनिस्ट देश चीन तक में उनकी मूर्तियां स्थापित हैं। 

300 से अधिक डाक टिकट
भारत के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों द्वारा गांधीजी पर 300 से अधिक डाक टिकट जारी किए गए हैं। 26 जनवरी 1961 को गांधीजी पर डाक टिकट जारी करने वाला पहला देश अमेरिका था। 1967 में दूसरा देश कांगो था। वहीं, गांधीजी के लिए पोस्ट कार्ड जारी करने वाला पहला देश पोलैंड था।

Tags: gandhi

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत
हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव...
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित  
MNIT ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए 'जिम्मेदारी की जड़ें' पहल की शुरु
World Spine Day: राजस्थान में रोड एक्सीडेंट से 43% लोगों को होती है स्पाइन इंजरी, पैरालिसिस होने की रहती है संभावना
प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, साझा किया वीडियो
पवित्र कार्तिक माह 18 से पूरे महीने होगा दीपदान
भारतीयों के बिना नहीं चल पाएगा ट्रूडो का काम, शिक्षा से बिजनेस तक, कनाडा के लिए रीढ़ की हड्डी हैं इंडियन