REET Paper Leak Case: पकड़ी गई मुख्य सूत्रधार भंवरी-संगीता, 50 हजार की ईनाम था घोषित

लगभग तीन साल से फरार चल रही थी

REET Paper Leak Case: पकड़ी गई मुख्य सूत्रधार भंवरी-संगीता, 50 हजार की ईनाम था घोषित

साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैच वार्मर्स चलाकर दोनों आरोपियों को नाटकीय तरीके से किया गिरफ्तार।

जयपुर। रीट परीक्षा 2021 के घोटाले की 2 मुख्य सूत्रधार पचास हजार की ईनामी पकड़ी गई। साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैच वार्मर्स चलाकर दोनों आरोपियों को नाटकीय तरीके से किया गिरफ्तार।

विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा वांछित मुलजिमा भंवरी व संगीता दोनों रेन्ज स्तरीय साईक्लोनर टीम की रणनिति के आगे धाराशायी हो गई। आरोपी भंवरी पत्नी हेमारा को महाराष्ट्र के पुणे के वेटल इलाके से आरोपी संगीता पुत्री सुखराम को और सांचौर से जोधपुर रेंज की सीमा पर साईक्लोनर टीम ने किया गिरफ्तार। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था तथा दोनों लगभग तीन साल से फरार चल रही थी।


रीट परीक्षा 2021 में धाँधली की मुख्य सुत्रधार होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले के सूत्रधारों की कडी बहुचर्चित उपनिरीक्षक परीक्षा भर्ती घोटाले में भी जुडे रहे है। वृन्दावन में पूजारिन बनने का स्वांग रचकर फरारी काट रही छम्मी विश्नोई भी इस प्रकरण की मुख्य सूत्रधार रही है। साइक्लोनर टीम ने लगभग तीन महीने पहले ही 75 हजार की ईनामी छम्मी विश्नोई को वृन्दावन से गिरफ्तार किया था।

छम्मी विश्नोई की गिरफ्तारी के उपरांत गहन पूछताछ से संगीता और भंवरी के फरारी के ठिकानों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। उसी के प्रकाश में साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बेंच वार्मर्स चलाकर इन आरोपियों को पकडने की मुहिम छेडी थी। गहन प्रयासों के उपरांत आरोपी भंवरी की लोकेशन पुणे तथा संगीता की लोकेशन सांचौर इलाके में मिलने पर दो टीमें इनकी टोह लेने के लिए भेजी गयी थी।

Read More जवाहर कला केन्द्र: लोकरंग महोत्सव लोक कला प्रस्तुतियों को मिल रही खूब सराहना

अथक परिश्रम के बाद पुणे गयी टीम ने गली-गली छानकर पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकाने की पडताल कर ली। किराये पर मकान लेने के नाम पर गायवाड नगर के ड्रीम होम अपार्टमेन्ट में किचेन डेकोर चलाने वाले के यहां भंवरी की पहचान में सफलता मिली। पुणे पुलिस की सहायता से दबिश देकर भंवरी को दस्तयाब किया गया।

Read More अमृता हाट में उमड़ी भीड़, उत्पादों की खरीद को लेकर लोगों में उत्साह

पुणे की अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर साईक्लोनर टीम जोधपुर वापस आ रहीं है। उसी तरह आरोपी संगीता की तलाश में दूसरी टीम सांचौर के हर बाजार में ढूंढती घूमती रही। शातिर संगीता को पुलिस की भनक लग गयी और वह आनन-फानन में प्राईवेट बस में सवार होकर भाग निकली। तू डाल-डाल मैं पात-पात की तर्ज पर चलते हुए साईक्लोनर टीम ने बस का पीछा करना शुरू किया। टीम को चकमा देने के लिए रास्ते में उतरकर प्राईवेट जीप में सवार हो गयी। उस साधन की पहचान करना किसी चुनौती से कम न था परन्तु टीम द्वारा अद्भूत कारनामें
करने की अपनी पुरानी आदतों के बुते इसे भी अंजाम दिया गया।

Read More पानी के लिए अब नहीं उठना पड़ेगा सुबह 3.30 बजे, 5 बजे से होगी जलापूर्ति

साईक्लोनर टीम की चौकस नजरों एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से रास्ते में सांचौर से गुडामालानी के मध्य मार्ग में उस साधन की पहचान एक जीप के रूप में हुई जिसमें उसक होने का अंदेशा गहरा गया। फिर क्या था साईक्लोनर टीम द्वारा रामजीकी गोल फांटा से गुडामालानी के मध्य मार्ग पर थाना गुडामालानी की टीम के संयुक्त अथक प्रयासों से संगीता को किया गया गिरफ्तार।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस में टिकटों का इंतज़ार जारी, दिल्ली तक टकटकी लगाए बैठे दावेदार कांग्रेस में टिकटों का इंतज़ार जारी, दिल्ली तक टकटकी लगाए बैठे दावेदार
टिकट सूची में देरी की वजह दौसा, देवली उनियारा और झुंझुनूं सीट पर सांसद पुत्रों की दावेदारी को लेकर पेच...
बनवारी शर्मा के निधन पर जूली ने व्यक्त किया शोक 
याह्या अफरीदी पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, शपथ दिलाने की भी दी मंजूरी
कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का बढ़ाया 60 दिन के लिए कार्यकाल
सीपी योगेश्वर ने कांग्रेस के टिकट के लिए किया आवेदन : शिवकुमार
RBI@90 क्विज़ कल होगी आयोजित, छात्रों से सामान्य ज्ञान-आधारित पूछे जाएंगे प्रश्न
मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर की पुष्पांजलि