पानी के लिए अब नहीं उठना पड़ेगा सुबह 3.30 बजे, 5 बजे से होगी जलापूर्ति

पानी के लिए अब नहीं उठना पड़ेगा सुबह 3.30 बजे, 5 बजे से होगी जलापूर्ति

चारदीवारी क्षेत्र के लोगों को आज से मिलेगी बड़ी राहत: जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के उपभोक्ताओं के लिए पेयजल सप्लाई का समय बदला

जयपुर। जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत अब जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में अब लोगों को पानी भरने के लिए सुबह 3.30 बजे नहीं उठना पड़ेगा। यहां बुधवार सुबह से होने वाली जलापूर्ति अब सुबह 5 बजे से नए समय के अनुसार प्रारम्भ होगी। जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भूजल विभाग के कैंपस में नए पम्प हाउस का निर्माण किया है।

कहां, कितने बजे होगी सप्लाई
अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर द्वितीय शुभांशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 से 6.56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 से 10.25 बजे तक एवं चौकड़ी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 12.10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी।

यहां दोपहर में होगी सप्लाई
चौकड़ी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 से 3.49 बजे तक, चौकड़ी घाट क्षेत्र में शाम 4.10 से 5.06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवरपुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में शाम 5.20 से 6.40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में शाम 7 से रात 8.15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक होगी।ह्ण

अमानीशाह पंप हाउस से इस तरह होगी आपूर्ति
अमानीशाह पम्प हाउस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। बुधवार से चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 से 6.56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतड़ी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड, स्टेशन रोड बनीपार्क एवं नसिया क्षेत्र में सुबह 8.15 से 9.15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। 

Read More ‘धरती के भगवान’ हड़ताल पर, भगवान भरोसे मरीज

Tags: phed

Post Comment

Comment List