बनवारी शर्मा के निधन पर जूली ने व्यक्त किया शोक
समाज के लिए अपूरणीय क्षति है
जूली ने कहा कि सहृदय और विराट व्यक्तित्व के धनी बनवारी लाल शर्मा निर्भीक एवं समर्पित जनप्रतिनिधि और धौलपुर अंचल के अत्यंत लोकप्रिय नेता थे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बनवारी लाल शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। जूली ने कहा कि सहृदय और विराट व्यक्तित्व के धनी बनवारी लाल शर्मा निर्भीक एवं समर्पित जनप्रतिनिधि और धौलपुर अंचल के अत्यंत लोकप्रिय नेता थे।
उन्होंने राजस्थान विधानसभा की विधायी प्रणाली को अपने अनुभव और विद्वता से समृद्ध बनाया और आधी सदी तक राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शर्मा का निधन कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
Tags: tikaram
Related Posts
Post Comment
Latest News
प्रियंका गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, रोड शो में शामिल हुए कांग्रेस के प्रमुख नेता
23 Oct 2024 19:07:51
रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रितक मोर्चा (यूडीएफ) के कार्यकर्ता और महिलाओं और बच्चों...
Comment List