
100 से अधिक चमगादड़ों की गर्मी में झुलसने से मौत
चमगादड़ें पेड़ों में लटके-लटके ही झुलस गई
By Jaipur desk
On
मंडावर में भीषण गर्मी के चलते पेड़ों पर लटक रही 100 से अधिक चमगादड़ों की झुलसने से मौत हो गई। मण्डावर में पांच दिनों से लगातार गर्मी पिछले सौ वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ रही है।
दौसा। मंडावर में भीषण गर्मी के चलते पेड़ों पर लटक रही 100 से अधिक चमगादड़ों की झुलसने से मौत हो गई। मण्डावर में पांच दिनों से लगातार गर्मी पिछले सौ वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। गर्मी से निर्गुण महाराज मंदिर परिसर में आधा दर्जन पेड़ों पर लटक रही चमगादड़ें पेड़ों में लटके-लटके ही झुलस गई।
तपन से चमगादड़ों के मुंह से खून बह निकला। लू के थपेड़ों से बचने का प्रयास करते हुए एक दूसरे के चिपक गई। कुछ पेड़ों के नीचे गिर गई और कुछ झुलसकर पेड़ों में ही लटकी रही गई। पेड़ों के नीचे मृत चमगादड़ों के शवों का ढेर लग गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

राजसमंद। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के बाद...
Comment List