रवांडा में मूसलाधार बारिश से 49 लोगों की मौत, बिजली गिरने के हादसे

निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है

रवांडा में मूसलाधार बारिश से 49 लोगों की मौत, बिजली गिरने के हादसे
मूसलाधार बारिश से आयी आपदाओं के कारण घर, पुल, स्कूल भवन, सड़क नेटवर्क और हेक्टेयर वृक्षारोपण सहित बुनियादी ढांचे नष्ट हो गये।

किगाली। अफ्रीकी देश रवांडा में पिछले 2 महीने से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक करीब 49 लोगों की मौत हो गयी और 79 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्री अल्बर्ट मुरासिरा ने बताया कि यहां मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुई। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य लोगों की मौत जर्जर मकान गिरने से हुयी। सरकार ने देश भर में लगभग पांच हजार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मूसलाधार बारिश से आयी आपदाओं के कारण घर, पुल, स्कूल भवन, सड़क नेटवर्क और हेक्टेयर वृक्षारोपण सहित बुनियादी ढांचे नष्ट हो गये।

रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी ने मई के पहले 10 दिनों में रवांडा के कई हिस्सों में घनघोर बारिश होने की चेतावनी दी थी। रवांडा जल संसाधन बोर्ड ने भी मंगलवार को देश में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कुछ नदियों के तट टूट जाने की चेतावनी दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ जाएगी। इसलिए पहले से ही संभावित खतरे वाले क्षेत्रों को खाली करने की सलाह दी गयी। 

 

Tags: killed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में बैठक के बाद गूगल, ओपनएआई, मेटा, एंथ्रोपिक और एक्सएआई समेत प्रमुख एआई...
भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई : ईरान की नाव से 526 किलो हेरोइन जब्त, कई पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
सवाई मानसिंह समेत सरकारी अस्पतालों में विंटर ओपीडी व्यवस्था लागू, 1 अक्टूबर से बदलेगा मरीजों के लिए समय
पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव