दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर

वाहनों के नंबर जिला कांग्रेस कमेटी में जमा करवाने को कहा 

दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर
1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा वार पर्यवेक्षक नियुक्त किए। जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के अनुसार, रैली में अधिकतम भागीदारी जुटाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से संपर्क साधने और दिल्ली जाने वाले वाहनों के नंबर जमा कराने के निर्देश।

जयपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च एवं विशाल रैली के लिए जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि रैली में कांग्रेसजनों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि हवामहल विधानसभा में हनीफ मंसूरी और कमल तिवारी, मालवीय नगर में सुनील जाखड़ और समीर सुखीजा, किशनपोल में धीरज शर्मा और भानू खोरवाल, सिविल लाइंस में हवासिंह बुगलिया और हनीफ टांक को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार सांगानेर में सरदार अजीत सिंह और इमरान छोटी बेरी, आदर्श नगर में हाजी शाहिद मोहम्मद और मुकेश शर्मा, विद्याधर नगर में गफूर मंसूरी और इशू गोडवानी तथा बगरू में कमल शर्मा और आशीष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

सभी पर्यवेक्षकों को संबंधित विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, मंडल एवं वार्ड अध्यक्षों से संपर्क कर रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दिल्ली जाने वाले वाहनों के नंबर जिला कांग्रेस कमेटी में जमा करवाने को कहा गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी "भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल...
महाराष्ट्र : भाजपा का दावा, विकास परियोजनाओं के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च
दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर
कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत
असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट
‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण