फिलीपींस: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों देशों के 10 साल के डिफेंस प्लान की समीक्षा 

रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर सहमति

फिलीपींस: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों देशों के 10 साल के डिफेंस प्लान की समीक्षा 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में 13वीं एडीएमएम-प्लस बैठक के इतर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने 10 वर्षीय भारत-अमेरिका रक्षा ढांचे की प्रगति की समीक्षा की तथा सैन्य तकनीक, सूचना साझा करने और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देकर मजबूत साझेदारी पर जोर दिया।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक एडीएमएम प्लस से इतर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ बैठक की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने 10 साल के भारत-अमेरिका रक्षा फ्रेमवर्क के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। बातचीत में सैन्य प्रौद्योगिकी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त उत्पादन पर ध्यान दिया गया।

बातचीत में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी को स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित माहौल का एक अहम आधार बताया गया। राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस गए हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह प्रतिष्ठानों से एक करोड़ रुपये से अधिक जमा कर चोरी पर विभाग का बड़ा प्रहार, छह प्रतिष्ठानों से एक करोड़ रुपये से अधिक जमा
प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।...
फिलीपींस: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों देशों के 10 साल के डिफेंस प्लान की समीक्षा 
आरयूएचएस में व्हाइट कोट सेरेमनी, मुख्य सचिव बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने उत्तरी जिलों में मचाई तबाही, दो लोगों की मौत
"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
महाराष्ट्र : भाजपा का दावा, विकास परियोजनाओं के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च