असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट

मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद

असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट
दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने की कार्रवाई।

खानपुर। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खानपुर में  चिकित्सकों की ड्यूटी की जानकारी देने वाला सूचना बोर्ड नहीं होने से मरीजों को हो रही परेशानी के मामले में अब कार्रवाई हुई है। समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट लगा दिया है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को संबंधित चिकित्सक की ड्यूटी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। गौरतलब है कि सीएचसी में ड्यूटी चार्ट नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को यह पता लगाने में परेशानी होती थी कि किस दिन कौनसा चिकित्सक ड्यूटी पर है।

इस समस्या को 15 अक्टूबर 2026 को दैनिक नवज्योति समाचार पत्र के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अक्टूबर 2026 का ऑन-कॉल चिकित्सक ड्यूटी चार्ट लगवाया। इसमें चिकित्सकों के नाम और अलग-अलग तारीखों के अनुसार उनकी ड्यूटी का विवरण दिया गया है। इससे मरीजों को चिकित्सक की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।समाचार के बाद हुई कार्रवाई से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब जरूरी है कि ड्यूटी चार्ट को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, ताकि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सही जानकारी मिल सके और उन्हें संबंधित चिकित्सक की ड्यूटी का पता लगाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी "भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल...
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च
दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर
कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत
असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट
‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण 
सालों की नौकरी, फिर भी भविष्य अधर में! हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों पर सैलजा ने उठाए सवाल