‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पढ़े पूरी खबर

अलका लांबा बोलीं- एसआईआर के नाम पर राजस्थान में भी करीब 41 लाख वोट काटे गए

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पढ़े पूरी खबर
कांग्रेस महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए हैं।

जयपुर। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ कांग्रेस की ओर से 9 नवंबर को दिल्ली में रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए हैं।

अलका लांबा ने दावा किया कि राजस्थान में भी करीब 41 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और मतदाता सूची से नाम हटने के कारण लोगों को अपने अधिकार से वंचित होने की आशंका है।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। लांबा ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस देशभर में आवाज उठा रही है। दिल्ली में प्रस्तावित रैली के माध्यम से पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। रैली में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं