UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर

'राष्ट्र प्रथम' और 'नागरिक प्रथम' को बताया भर्ती की मुख्य कसौटी

UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोक सेवाओं में भर्ती के लिए 'राष्ट्र प्रथम' और 'नागरिक प्रथम' ही मुख्य कसौटी होनी चाहिए। पीएम ने 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर जोर दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग के 100 वर्षों के समारोह को एक विरासत और युवाओं की आकांक्षा का उत्सव बताया और कहा कि लोक सेवाओं में आने वाले युवाओं के लिए देश और नागरिक पहली प्राथमिकता होना जरूरी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को यहां लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष लाखों युवा नई आकांक्षाओं के साथ राष्ट्र सेवा के लिए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने लोक सेवाओं में भर्ती के लिए दो कसौटियों-राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम-को याद रखने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक सेवाओं में ऐसे युवा आने चाहिए, जो सार्वजनिक पद से नहीं, बल्कि जनसेवा से आकर्षित हों। उनके मुताबिक भर्ती परीक्षा में केवल यह नहीं परखा जाना चाहिए कि उम्मीदवार कितना जानता है, बल्कि यह भी देखा जाना चाहिए कि वह सिविल सेवाओं में क्यों आना चाहता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र नागरिक देवो भव है। इसका अर्थ है कि देश का नागरिक उनके लिए किसी देव से कम नहीं है और नागरिक की सेवा सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मूल सिद्धांत लोगों के हित में काम करना, सक्रिय रहना और अच्छा शासन देना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70...
बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने की 6 प्रमुख रणनीतिक पहलों की घोषणा, सैन्य पुनर्गठन पर जोर
UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान