71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा : शाहरुख, मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार 

 ‘कटहल’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा : शाहरुख, मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार 

शाहरुख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

नई दिल्ली। शाहरुख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। शाहरुख को उनकी फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत को ‘12वीं फेल’ के लिए अवॉर्ड मिला है। रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए चुना गया है। 

‘12वीं फेल’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सुदीप्तो सेन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘द केरला स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया। ‘सैम बहादुर’ को वेशभूषा और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी (हिंदी) के लिए कोरियोग्राफर वैभवी मचेंट को मिला। 

अन्य किसको क्या पुरस्कार

फ्लॉवरिंग मैन-सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म
गॉड वल्चर एंड ह्यूमन-सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र
विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
उर्वशी और जानकी बोडीवाला-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
हनु-मान- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट््स, गेमिंग और कॉमिक)
गिद्ध द स्कैवेंजर-सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक-पीवीएन एस रोहित
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका-शिल्पा राव
सर्वश्रेष्ठ छायांकनञ-द केरल स्टोरी
सर्वोत्तम संपादन-मिधुन मुरली
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन-जी वी प्रकाश
सर्वश्रेष्ठ गीतकार-कसारला श्याम
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन-कोरियोग्राफर: नंदू पृथ्वी

Read More उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

उत्पल दत्ता सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक 
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2023 सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार उत्पल दत्ता को मिला। फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मराठी भाषा की फिल्म नाल 2 को दिया गया।  सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मलयालम फिल्म पुक्कलम के लिये विजयराघवन और तमिल फिल्म पार्किग के लिये मुथुपेट्टई सोमू भास्कर को दिया गया।  सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार फिल्म गांधी तथा चेट्टु (तेलुगु) के लिए सुकृति वेनी बंदरेड्डी , जिप्सी (मराठी) कबीर खंडारे और नाल 2 (मराठी) के लिये त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को मिला। 

Read More सोनिया गांधी कौन? भारतीय या​ विदेशी, नागरिकता मामले में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक
विश्व विरासत स्थल जंतर मंतर रविवार को फैशन और ग्लैमर के अनूठे संगम का साक्षी बना। यहां हेरिटेज डोर सीजन-2...
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी