शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सालों तक करता रहा शोषण, फिर शादी से किया इनकार; आरोपी ​गिरफ्तार

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सालों तक करता रहा शोषण, फिर शादी से किया इनकार; आरोपी ​गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने हिसार में शादी का झांसा देकर महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान कमलदीप पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव बीड़ बबरान, हिसार के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हिसार निवासी महिला की शिकायत पर सदर हिसार थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पूजा ने की।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी कमलदीप को जांच में शामिल कर उससे पूछताछ की गई और मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थान की निशानदेही की कार्रवाई भी कराई गई। इसके साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सामने आने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को हिसार पुलिस गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
राजस्थान के डीग में नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा ने आयुक्त कुलदीप फौजदार पर मारपीट, सीने में मुक्के...
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद
इंडोनेशिया: भूकंप से 51 लोगों की मौत, 9,290 लोग राहत शिविरों में पहुंचे, आपातकाल लागू
अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का बड़ा हमला, बोले- भाजपा नेताओं से नहीं, जनता से पूछें जिले के हालात
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सालों तक करता रहा शोषण, फिर शादी से किया इनकार; आरोपी ​गिरफ्तार