टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया
एयर इंडिया ग्रुप ने फुकेट-दिल्ली उड़ान में टर्बुलेंस के बाद अपने पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस जांच तेज कर दी है। अब तक करीब 400 पायलटों की प्राथमिक जांच की गई है, जिनमें से दो की रिपोर्ट 'नॉन-नेगेटिव' आई है। अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।
नई दिल्ली। एयर इंडिया ग्रुप ने अपने पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 300 से 400 पायलटों की शुरुआती जांच हो चुकी है, जिनमें दो की रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ आई है। हालांकि, इन्हें फिलहाल ड्रग टेस्ट में फेल नहीं माना गया है। दोनों पायलटों के कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजे आने बाकी हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक उन्हें उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।
एयर इंडिया ने 13 अगस्त से सभी पायलटों की स्क्रीनिंग शुरू की है। यह कदम 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली उड़ान AI 2379 में हुई गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद उठाया गया। विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था और 24 यात्री घायल हुए थे। घटना की जांच में पायलट के शुरुआती ड्रग टेस्ट में गांजा सेवन की पुष्टि की बात सामने आई थी। हादसे की जांच एएआईबी कर रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Sep 2026 19:02:29
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...

Comment List