दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट : बीजेपी समेत सभी दलों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ाई, जवानों की तैनाती में बढ़ोतरी

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट : बीजेपी समेत सभी दलों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ाई, जवानों की तैनाती में बढ़ोतरी
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट घोषित। बीजेपी समेत प्रमुख राजनीतिक दलों के मुख्यालय और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED हमले की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री तैनात, बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग जारी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद बीजेपी समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के मुख्यालयों और आसपास स्थित सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजनीतिक कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या आईईडी के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। इसके चलते ही किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी और एहतियाती कदम उठाए हैं।

जवानों की तैनाती बढ़ाई गई

दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग की जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

Read More दानिश इकबाल का बड़ा बयान, कहा- कागज पर चल रहे मदरसों की सहायता राशि होनी चाहिए बंद, सरकारी धन के दुरूपयोग का लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी होने के बाद आॅफिस के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही इलाके के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Read More कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना