अंग, बंग और कलिंग पर होगा भाजपा का शासन : जनता की सेवा करेगी पार्टी, भाटिया ने कहा- मोदी के नेतृत्व में राजनीति का नया दौर देख रहा भारत

जनता का मजबूती से आशीर्वाद पा रही भाजपा

अंग, बंग और कलिंग पर होगा भाजपा का शासन : जनता की सेवा करेगी पार्टी, भाटिया ने कहा- मोदी के नेतृत्व में राजनीति का नया दौर देख रहा भारत
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मतगणना रुझानों पर कहा कि मोदी नेतृत्व में ‘प्रो-इनकम्बेंसी’ की नई राजनीति दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंग (ओडिशा) में भाजपा सत्ता में आएगी। भाटिया ने विपक्ष पर EVM को लेकर आरोप लगाने की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गलत बताया जनता का समर्थन।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया है कि अब अंग, बंग और कलिंग तीनों पर भाजपा का शासन होगा और पार्टी जनता की सेवा करेगी। भाटिया ने सोमवार को यहां चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चल रही वोटों की गिनती और मतगणना की शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, सामने आ रहे रुझानों को देखते हुए एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के जरिये विकसित भारत का जो सपना हम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उस पर पूरे देश का अटूट विश्वास है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी के नेतृत्व में भारत राजनीति का एक नया दौर देख रहा है, जिसकी पहचान प्रो-इनकम्बेंसी (सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में माहौल) है। यह ऐसी राजनीति है, जहाँ सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया जाता है और जहाँ भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप सामने रखा जाता है।

उन्होंने इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंग (ओडिशा) पर भाजपा का शासन होगा और पार्टी जनता की सेवा करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, असम हो या अन्य राज्य हो भाजपा मजबूती से जनता का आशीर्वाद पा रही है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल के लोग हो या कांग्रेस के गौरव गोगोई हो, अभी से ही ईवीएम पर ठिकरा फोड़ना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग के लिए बुरा-भला कहने लगे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम